कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण, एसडीआरएफ जवानों ने लगाई जानकी बाजी

श्याम टाइम्स देहरादून / उत्तरकाशी, 29 सितंबर 2026। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रेक में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीमों द्वारा विषम मौसम एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश  के बाद रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया। अभियान में एसडीआरएफ की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम द्वारा रेकी एवं सुरक्षित निकासी की कार्रवाई की गई।

लगातार बारिश एवं बर्फबारी के कारण अभियान के दौरान चुनौतियां बनी रहीं, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू कर सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान अब पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *