माउंट जॉगिंग ट्रैक पर फंसे सभी 08 ट्रेकर्स का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

श्याम टाइम्स देहरादून उत्तरकाशी। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक सेनानायक श्री संजय उप्रेती के नेतृत्व में, एसडीआरएफ एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए माउंट जॉगिंग ट्रैक पर फंसे सभी 08 ट्रेकर्स का एसडीआरएफ एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के समन्वय से सफलतापूर्वक सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स की सूचना प्राप्त होने के बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेकर्स तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया। इसके अतिरिक्त वासुकीताल से भी ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू किया जा रहा है। वर्तमान समय तक वासुकीताल से 08 ट्रेकर्स को रेस्क्यू किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *