श्याम टाइम्स देहरादून/ कालिंदी l विगत 28 सितंबर रविवार को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया था।तो वही कालिंदी पास क्षेत्र से 04 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है।
कुल 15 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी हैl
हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में रेस्क्यू अभियान में लगे सभी संबंधित कार्मिकों एवं हेलीकॉप्टर के पायलट द्वारा आवश्यक समन्वय एवं विस्तृत प्लानिंग के उपरांत रेस्क्यू कार्य की कार्ययोजना तैयार कर अभियान को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से प्रारंभ किया गया। सभी टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।