कुंभ मेले के दृष्टिगत एसडीआरएफ ने एटीसी हरिद्वार में 294 प्रशिक्षुओं को दिया प्रशिक्षण

श्याम टाइम्स देहरादून / हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15/09/26 को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र , हरिद्वार में 294 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं बचाव तकनीकों, आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रेस्क्यू प्रक्रिया, भीड़ प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को प्राथमिक चिकित्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें घायल एवं बीमार व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने, रक्तस्राव रोकने, बेहोशी की स्थिति में आवश्यक सहायता देने तथा आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने के कारण आपदा एवं आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में प्रशिक्षित एवं जागरूक मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी उद्देश्य से एसडीआरएफ द्वारा विभिन्न विभागों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कार्मिकों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।

एसडीआरएफ का उद्देश्य है कि कुंभ मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी रेस्क्यू एवं प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सभी संबंधित कार्मिक सक्षम हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *