जैन मिलन देहरादून द्वारा जैन सम्राटों के जीवन पर करवाई गई प्रतियोगिता,सभी बच्चों को किया पुरस्कृत

श्याम टाइम्स देहरादूनl भारतीय जैन मिलन के घोषित वर्ष जैन सम्राट गौरव वर्ष में जैन मिलन देहरादून द्वारा श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में जैन सम्राटों के जीवन पर आधारित दो वर्गों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दोनों कार्यक्रमो के विजेताओं का पुरस्कार कार्यक्रम आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को प्रातः 7.15 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक वीर डॉ संजीव कुमार जैन एवं मंत्री वीर पंकज जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
वीर पंकज जैन सिद्धार्थ कंप्यूटर्स मंत्री जैन मिलन देहरादून द्वारा जानकारी दी गई की कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर नरेश चंद जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सुरेश चंद जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर डॉक्टर संजय जैन, क्षेत्रीय संरक्षक वीर सुकुमार जैन सहित जैन मिलन देहरादून के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सहित जैन भवन के प्रधान वीर सुनील कुमार जैन, जैन मिलन शिवालिक के मंत्री वीर राजीव कुमार जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर डॉक्टर संजय जैन ने बच्चों से जैन सम्राटों के विषय में कुछ प्रश्न भी किए तथा बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर उन्हें शाबाशी भी दी गई। अतिवीर नरेश चंद जैन द्वारा सभी को जैन सम्राटों के जीवन के विषय में संक्षेप में बताया गया। दोनों प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले विद्यालय के 118 बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी जूनियर तथा सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
वीर पंकज जैन सिद्धार्थ कंप्यूटर्स मंत्री जैन मिलन देहरादून  नहीं जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन की ओर से विद्यालय को एक स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक वीर डॉक्टर संजीव कुमार जैन तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर शुभि गुप्ता ने जैन मिलन देहरादून द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने एवं सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *