नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

एसएसपी दून की कारगर रणनीति फिर अपराधियो पर पड़ी भारी

घटना को अंजाम देने वाले  शातिर लुटेरे आये पुलिस की गिरफ्त में

पकड़े गए लुटेरे के कब्जे से घटना में छीनी गई चेन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी बरामद

गिरफ्तार दोनों चैन लुटेरे नशे के हैं आदी, नशे की लत के चलते दोनों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

श्याम टाइम्स देहरादूनl विकास 14 सितंबर को नेहरू कॉलोनी थाने पर मौजूद कोतवाली पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी देते हुए सूर्य कुकरेती पुत्र सर्वेश कुकरेती निवासी नारायण विहार, कारगी चौक, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर   बताया कि दो यूको द्वारा उसके गले से उनकी चेन झपट्टा मारकर सोने की चेन ले गए चेन लूट की वारदात घटित हो जाने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धारा- 126(2), 304(2)   बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

युवक के गले से चेन लूटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए तथा चेन लूटरों की  गिरफ्तारी हेतु एसएसपी परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा  नेहरू कॉलोनी कोतवाली पारवाई निरीक्षक डीएस चौहान को निर्देश दिए गए थे जिसके बाद नेहरू कॉलोनी थाने पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपासआने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का को चेक किया गया, साथ ही  उधर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संपूर्ण थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा विगत 15 सितंबर को दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेकिंग के दौरान मोथरोवाला की ओर से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को चेकिंग  के लिए रोका गया और उनसे  पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपना नाम  विनीत पाल पुत्र राम नरेश व  मो0 आजम पुत्र मो0 आलम बताया। दोनों की तलाशी लेने पर उनमे से एक युवक विनीत पाल के पास से एक टूटी हुई पीली धातु की चेन तथा दूसरे युवक मो0 आजम के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ, बरामद चैन के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए चेन लुटेरे द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा उक्त चैन को एक दिन पूर्व नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के गले से झपट्टा मारकर छीनना बताया गया, जिस पर दोनों को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को सीज़ किया गया।

नशा करने की आती है दोनों पकड़े गए चेन लुटेरे

देहरादूनl पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। विगत 14 सितंबर रात्रि में स्कूटी से रिस्पना से कारगी चौक की तरफ जाने के दौरान उन्हें एक युवक स्कूटी से जाता हुआ दिखाई दिया, जिसने गले में चेन पहनी हुई थी। दोनों  ने उसे अपनी बातों में लगाकर रोका तथा इसी दौरान विनीत पाल द्वारा उसके गले से चेन छीन ली गई। चेन छीनते समय वह टूट गई, जिसके बाद दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चेन लुटेरों के नाम

देहरादूनl विनीत पाल पुत्र श्री राम नरेश निवासी ब्राह्मणवाला, आयशा मस्जिद के पास, थाना पटेल नगर, देहरादून,  मो0 आजम पुत्र मो0 आलम निवासी ब्राह्मणवाला, महबूब कॉलोनी, थाना पटेल नगर देहरादूनl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *