Uttarakhand : उत्तराखंड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

उत्तराखंड में कोरोना अपने पैर पसार रहा है. राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. महिला ने एक निजी लैब में कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई. बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है.

देहरादून से सामने आ रहे सबसे अधिक मामले

देहरादून के कोरोना नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. सीएस रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 35 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 27 मामले देहरादून जिले से और 7 अन्य राज्यों से आए मरीजों के हैं. हरिद्वार जिले में भी एक नया मामला सामने आया है.

उत्तराखंड में 6 एक्टिव केस

बता दें वर्तमान में उत्तराखंड में 6 एक्टिव केस हैं. सभी संक्रमित घर पर ही आइसोलेट होकर उपचार ले रहे हैं. अच्छी बात ये है कि अब तक राज्य में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है. डॉ. रावत का कहना है कि संक्रमितों में खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संक्रमित लोग या तो पहले से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे या फिर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गए होंगे.

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को किया अलर्ट

देहरादून में बढ़ते मरीजों की संख्या के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है. साथ ही कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. कई अस्पतालों में फ्लू ओपीडी भी शुरू की गई है, जहां सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण वालों की अलग से जांच की जा रही है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!