National : ‘सोनम को कहता था बहन…’, Raj Kushwaha की मां और बहन ने किए ये खुलासे – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

इंदौर के राजा रघुवंशी(raja raghuvanshi) की मौत के मामले में शक की सुई सोनम रघुवंशी और उसके कथित लवर राज कुशवाहा(Raj Kushwaha) पर जा रही है। पुलिस ने सोमवार को इन दोनों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच बेटे की गिरफ्तारी पर राज की विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही उसकी बहन और मां दोनों उसे बेगुनाह बता रहे है।

राज कुशवाहा के परिजन उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। कोविड में राज के पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद राज के कंधों में परिवार के पालग-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। राज इंदौर में सोनम के परिवार की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था।

ये भी पढ़ें- ‘चिल्लाकर कहा-मार दो इसे…’, सुपारी किलर्स ने बताया Sonam का पूरा प्लान, कुल्हाड़ी भी ऑनलाइन की ऑर्डर

फूट-फूट कर रोई Raj Kushwaha की मां

राज कुशवाहा की मां ने कहा, “मेरा बेटा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है। तीन दिन से मेरा बच्चा गया है, तब से हमने पानी तक नहीं पिया है। मेरी छोटी बेटी गिरकर बेहोश हो जा रही है। मेरा बेटा बहुत जिम्मेदार था। उसके अलावा हमारे आगे-पीछे और कोई नहीं है।”

सोनम के साथ अफेयर पर राज की मां ने कहा ये

सोनम के साथ अफेयर पर राज की मां ने बताया कि वो उसके भाई की फैक्ट्री में काम करता था। वहां सोनम भी काम करती थी। काम के दौरान बात तो होती ही है। मेरे बेटे को झूठे कैस में फंसा दिया है। आगे उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता। उनके बेटे को निर्दोष साबित कर दो।

बहन कर रही भाई की रिहाई की मांग

राज कुशवाहा कि बहन ने कहा उसका भाई निर्दोष है। राज की बहन ने कहा, “विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं और वो दोनों ऐसा कभी नहीं कर सकते। दोनों बेकसूर हैं। आप ऑफिस वालों से पूछों न कि वो रोज गोदाम पर जाते थे। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है।”

मंदिर लिए पहने थे नए कपड़े

राज की बहन ने बताया, “परसों 8 जून को लगभग 6 बजे राज भाई घर पर आए थे। उन्होंने नहा-धोकर नए कपड़े पहने और नए जूते पहने। मम्मी के पूछने पर उन्होंने बताया कि मंदिर जा रहा हूं। रात को जब मम्मी ने उसको फोन किया तो उसने कहा बहुत रात हो गई थी इसलिए मंदिर नहीं गया। पुलिस यहां नहीं आई। पुलिस ने शायद राज को विक्की के घर से गिरफ्तार किया।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!