श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 7 फरवरी को थाना बसन्त विहार पर वादिनी सुमन कुमारी पुत्री भिखारी सैनी निवासी जनकपुरी नयागांव मूल पता दरभंगा मुस्तफापुर बिहार द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि विगत 6 फरवरी की सांय शांतिकुंज वसंत विहार काम पर जाने के दौरान दो आरोपियों द्वारा झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन कर भाग गए।
घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डबल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 8-02-26 को घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी फैजल पुत्र हसनैन निवासी मकान नंबर 55 एमडीडीए कॉलोनी त्यागी रोड कोतवाली नगर देहरादून उम्र 24 वर्ष को घटना में प्रयुक्त वाहन एवं लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पकड़ में आए 10000 के इनामी कुख्यात बदमाश से पूछताछ के दौरान प्रकरण में उसके एक अन्य साथी मनीष वर्मा उर्फ काली पुत्र वीर सिंह निवासी अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान के सामने जीएमएस रोड देहरादून वसंत विहार का सम्मिलित होना प्रकाश में आया, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10,000/ इनामी वांछित घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप विगत दिवस पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनीष वर्मा उर्फ काली को टी स्टेट खंडर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसने अपने साथी फैजल के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।
*एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल की कारगर रणनीति से 10 हज़ार का इनामी आया पुलिस की गिरफ्त में*
*बसन्त विहार में हुई मोबाइल स्नैचिंग की घटना में फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*