Big News : ‘चिल्लाकर कहा-मार दो इसे…’, सुपारी किलर्स ने बताया Sonam का पूरा प्लान, कुल्हाड़ी भी ऑनलाइन की ऑर्डर – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

मेघालय हनीमून मनाने गए कपल राजा रघुवंशी(Raja Raghuvanshi) और सोनम रघुवंशी(Sonam Raghuvanshi) के केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा के मर्डर की मास्टरमाइंड पत्नी सोनम को बताया जा रहा है। इस साजिश में सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है। लेकिन सवाल ये खड़े हो रहे है कि इंदौर से इतनी दूर शिलांग में सोनम ने इस हत्याकांड को अंजाम कैसे दिया?

इस एप के जरिए मिले दोनों के परिवार

रघुवंशी एप के जरिए सोनम और राजा के परिवार की मुलाकात हुई। जिसके बाद 11 फरवरी को दोनों का रोका हुआ। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही सोनम ने राजा को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था।

ये था सोनम का प्लान? Sonam Raghuvanshi murder plan

सोनम ने इस हत्याकांड की साजिश प्रेमी राज के साथ की। दोनों ने सोचा कि लूटपाट के बहाने से राजा का कत्ल कर देंगे। विधवा होने के बाद एक दूसरे से शादी कर लेंगे। तब सोनम के परिवार वाले भी शादी से मना नहीं करेंगे।

11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई। छह दिन बाद सोनम और राज ने मिलकर राजा को मारने के प्लान को फाइनल किया। इसी बीच सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग जाने को कहा।

ये भी पढ़े:- ‘सिर पर किया ऐसा वार…, ऐसे हुआ Raja Raghuvansi का मर्डर!, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ऑनलाइन ऑर्डर की कुल्हाड़ी

राजा की हत्या के लिए तीन सुपारी किलर्स को हायर किया गया। जो पहले से ही असम के गुवाहाटी में थे। उन्होंने ऑनलाइन डाव यानी की छोटी कुल्हाड़ी ऑर्डर की। इसी से राजा की हत्या की गई थी। शिलांग पहुंचते ही सोनम ने उन्हें लोकेशन भेजी। कहा जा रहा है कि आरोपी भी कपल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही एक होटल में रुके थे।

20 लाख रुपए देने का किया वादा

आरोपियों ने पुलिस को ये भी बताया कि 23 मई को फोटोशूट के बहाने वो अपने पति को कोरसा इलाके में मौजूद पहाड़ी पर जाने को कहा। जानबूझकर सोनम ने थकने का बहाना किया ताकि वो राजा से थोड़ा पीछे चल सके। तो वहीं तीनों आरोपी राजा के साथ चल रहे थे।

आरोपी पहाड़ी चढ़ते हुए थक गए तो उन्होंने राजा को मारने से इनकार कर दिया। ये सुनते ही सोनम ने पति के पर्स से 15000 रुपए निकालकर आरोपियों को देकर कहा “मारन तो पड़ेगा”। इसके अलावा आरोपियों ने कहा कि सोनम ने उन्हें काम होने के बाद 20 लाख रुपए देने का भी वादा किया था। सोनम थकने के बहाने से राजा से थोड़ी दूर चल रही थी। जैसे ही सुनसान जगह मिली उसने चिल्लाकर कहा-मार दो इसे।

पुलिस को मिला सुराग?

शनिवार को मेघालय पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी। इस फुटेज में सोनम किसी से फोन पर चैटिंग कर रही थी। पुलिस द्वारा सोनम की कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने पर आरोपियों का सुराग मिला। सभी की लोकेशन इंदौर में मिली।

नेपाल भागने का था प्लान

राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सोनम ने फोन तोड़ दिया। किलर्स भी अपना काम करके वहां से ट्रेन लेकर घर लौट गए। तो वहीं सोनम अकेले शिलांग से वाराणसी आई और फिर वहां से गाजीपुर निकल गई। पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ की सोनम बनारस से नेपाल भागने की फिराक में थी। लेकिन इसी बीच जब उसे प्रेमी और तीन अन्य किलर्स की गिरफ्तारी का पता चला तो उसने गाजीपुर में पुलिस को सरेंडर कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!