श्याम टाइम्स देहरादून l गुरुवार 17 जून को प्रातः लगभग 10:00 बजे गुजरात से अपने परिवार के साथ घूमने आए हर्षिल चौहान पुत्र राजू चौहान, उम्र 16 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात, बलराम घाट, भूपतवाला, हरिद्वार में गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गए था घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सप्तऋषि को दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक अपने परिजनों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना के बाद से जल पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
आज उक्त घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम ढालवाला, ऋषिकेश को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल बलराम घाट, ठीकर नंबर-16 पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया। डीप डाइवर मातबर सिंह द्वारा गहन खोजबीन के दौरान लगभग 20 से 25 फीट गहराई में डूबे हुए बालक हर्षिल चौहान का शव बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसडीआरएफ सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि गंगा नदी में केवल चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। किसी भी अनजान अथवा असुरक्षित स्थान पर स्नान करने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही आपके तथा आपके परिवार के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहें।
सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि गंगा नदी में केवल चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। किसी भी अनजान अथवा असुरक्षित स्थान पर स्नान करने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही आपके तथा आपके परिवार के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहें।