एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी, पशुलोक बैराज से महिला का शव बरामद

श्याम टाइम्स देहरादून/ ऋषिकेश। पूर्व में नदी में डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा आज भी घटनास्थल से लेकर सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में नदी में डूबे दंपति में से जानकी पत्नी मनीष आर्य, उम्र 28 साल निवासी जय बिहार नगली , उत्तम नगर दिल्ली*, शव आज प्रातः एसडीआरएफ टीम द्वारा पशुलोक बैराज से बरामद किया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश में लगातार  चला रही है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *