बसन्त विहार क्षेत्र में हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना में शामिल दिल्ली के नेपाली गैंग के 01 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी हुयी बरामद

गिरफ्तार चोरी का आरोपी नेपाली मूल का है रहने वाला, दिल्ली में टैक्सी चलाने का करता है काम
टैक्सी चलाने की आड़ में नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देता है आपराधिक घटनाओ को अंजाम
बसन्त विहार की घटना में भी अपने अन्य साथियों को लाने व घटना के बाद ले जाने के लिये पकड़े गए आरोपी द्वारा अपनी टैक्सी का किया था इस्तेमाल
श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 30 सितंबर की रात्रि बसंत विहार थाना क्षेत्र राज मार्केट बल्लीवाला चौक निवास करने वाले महिपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि उनके घर पर काम करने वाले नौकर भरत थापा, जिसे उनके द्वारा दिल्ली की एक कम्पनी के माध्यम से घर में काम करने के लिये देहरादून बुलाया गया था, के द्वारा उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने अन्य साथियों के साथ घर में ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार पर धारा 123,305(ए) बी0एन0एस0 बनाम भरत थापा आदि पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुये घटना में शामिल अन्य आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो घटना में भरत थापा के साथ 04 अन्य के शामिल होने तथा आरोपियों द्वारा घटना में एचआर नम्बर की गाड़ी का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी मिली। बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया कर्मियों को जानकारी दी गई की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों द्वारा अलग- अलग टीमों को गैर प्रान्त रवाना कर चोरी की वारदात में शामिल सभी आरोपियों के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान विगत 6 अक्टूबर की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 अभियुक्त दिनेश सुनार को घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या HR55 BB1055 आर्टिका के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ बसन्त विहार क्षेत्र में एक घर में रहने वाले लोगो को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी बरामद हुयी।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी टैक्सी चलाने का करता है काम
देहरादूनl पकड़े गए आरोपों से बसंत विहार थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है तथा दिल्ली में टेक्सी चलाने का कार्य करता है। टेक्सी के काम की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। उसके साथियों द्वारा लोगों के घरों में काम करने के बहाने घर की अच्छे से रैकी की जाती है तथा उसके पश्चात मौका देखकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इसके बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपी अपनी टैक्सी के माध्यम से अपने साथियों को घटना स्थल तक लाने व घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे चोरी किये गये माल में से उसका हिस्सा मिलता था।
बसन्त विहार में हुयी घटना में भी पकड़े गए आरोपी के साथियों द्वारा घटना के बाद उसे 50,000 रूपये नगद दिये थे तथा चोरी का माल बिक जाने के बाद बाकी का हिस्सा दिये जाने की बात कही थी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके व भरत थापा के साथ घटना में शामिल 03 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों व सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है।
बसंत विहार थाना अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया आरोपी
देहरादूनl दिनेश सुनार पुत्र चन्द्र सुनार, निवासी पर्यावरण कॉम्पलेक्स, गली सी 33 डी, बालाजी अपार्टमेन्ट, दिल्ली
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों के नाम
देहरादूनl भरत थापा पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली, मूल निवासी नेपाल, आदित्य, अभिषेक, एलेक्स,(समस्त निवासी नेपाली मूल)
पकड़े गए बदमाशों से बसंत विहार पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान
देहरादूनl वारदात के दौरान घटना में चोरी की गयी नकदी 27,500/- रूपये, 2 मोबाईल फोन रेडमी सफेद रंग व आईफोन गोल्डन रंग, घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या HR55 BB1055 अर्टिका सफेद रंग