वसंत विहार अमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया वारदात का खुलासा
घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की गई 08 लाख रुपए अनुमानित मूल्य की शत-प्रतिशत ज्वैलरी हुई बरामद
गिरफ्तार आरोपी है शातिर किस्म का अपराधी, जो पूर्व में भी जा चुका है जेल
श्याम टाइम्स देहरादूनl बुधवार को अपने कार्यालय में अभी पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर शेखर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस 6 अक्टूबर को वादी अमित कुमार क्षेत्री निवासी 14 बसन्त कुंज, बसन्त विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि वह अपने नीजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गये थे इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार पर धारा 305(A) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बसंत विहार अमित शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया गया, साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना में शामिल आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विकास दिवस 6 अक्टूबर की रात्रि में चैकिंग के दौरान मालिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शानू पुत्र खुर्शीद अहमद को घटना में चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष वसंत विहार अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताएं कि पकड़े गए आरोपी से थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसके द्वारा वसंत कुंज, बसंत विहार स्थित मकान की रैकी की गई तथा मौका देखकर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज अभियुक्त उक्त ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वसंत विहार थानाध्यक्ष अमित शर्मा के पर्यवेक्षण में पकड़े गए आरोपी का नाम
देहरादूनl शानू पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी- मुस्लिम बस्ती, शास्त्री नगर खाला, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र- 32 वर्ष।
पकड़े गए आरोपों के पास से बरामद किए थे सोने- चांदी के जेवरात
देहरादूनl मंगलसूत्र पीली धातु- 01,अंगूठी पीली धातु- 02,झुमके सफेद धातु- 01 जोड़ी झुमका पीली धातु – 01,अंगूठी सफेद धातु – 01
टॉप्स पीली धातु – 01 जोड़ी