[ad_1]
Virat Kohli Anushka Sharma VIDEO: बीते दिन IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू आपस में भिड़े थे। एक ओर जहां RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में टॉप-2 में अपनी पकड़ मजबूत की।
वहीं दूसरी ओर इस मैच में एक दिल छू लेने वाला पल भी देखने को मिला। जिसने फैंस के दिलों में कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का (Anushka Sharma) के लिए प्यार और बढ़ा दिया। ये लम्हा सोशल मीडिया पर VIDEO Viral हो गया।
Virat Kohli ने बीच मैदान दी Anushka Sharma को फ्लाइंग किस
मैच खत्म होते ही जब RCB के खिलाड़ी मैदान में जीत का जश्न मना रहे थे। तभी विराट कोहली ने स्टैंड की तरफ देखा। जहां उनकी लकी चार्म और पत्नी अनुष्का शर्मा बैठी थीं। मुस्कुराते हुए विराट ने उन्हें फ्लाइंग किस भेजा। अनुष्का पहले तो थोड़ी शर्मा गईं। लेकिन फिर वो भी मुस्कुराई और विराट को फ्लाइंग किस देकर जवाब दिया।
They are pumped up & HOW 🥳@RCBTweets enter the 🔝 2️⃣ with momentum led by their charismatic skipper Jitesh Sharma 🔥
Scorecard ▶ https://t.co/h5KnqyuYZE #TATAIPL | #LSGvRCB pic.twitter.com/N0YAz0f95u
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2025
सोशल मीडिया पर VIDEO Viral
ये छोटा सा लेकिन बेहद खास लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इसे “मोमेंट ऑफ द डे” बता दिया। एक यूज़र ने लिखा, “RCB की जीत से ज्यादा तो विराट-अनुष्का का ये फ्लाइंग किस दिल जीत गया।” वहीं किसी ने कहा – “जब प्यार सच्चा हो, तो स्टेडियम भी मंदिर जैसा लगने लगता है।”
मैच में हुआ क्या?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 विकेट पर 227 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 118 रन की तूफानी पारी खेली। जबकि मिचेल मार्श ने 67 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों के बीच 152 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई।
जवाब में RCB की ओर से विराट कोहली ने 54 रन की ठोस पारी खेली। कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 85 रनों की मैच जिताऊ इनिंग खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। लेकिन जीत के साथ जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था विराट और अनुष्का का प्यार से भरा वो पल। जिसने क्रिकेट के रोमांच में इमोशन्स का भी तड़का लगा दिया।
[ad_2]
Source link