Big News : धामी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी का प्रस्ताव आ सकता है. साथी पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को बढ़ाने पर भी धामी कैबिनेट (Dhami cabinet) की मुहर लग सकती है.

धामी कैबिनेट की बैठक शुरू

धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू हो गई है. सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने की जगह एक साल तक बढ़ाई जाने संबंधित प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है.

ये भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत में फिर लौटेंगे पुराने चेहरे?, धामी कैबिनेट ले सकती है बड़ा फैसला

युवा नीति पर लगा सकती है धामी कैबिनेट मुहर

इसके अलावा धामी कैबिनेट में युवा नीति, महिला नीति समेत तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी धामी कैबिनेट मुहर लगा सकती है. बैठक में देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को मुक्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव भी आ सकता है.

शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों की माने तो धामी कैबिनेट में उत्तराखंड के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लेगेसी प्लान ड्राफ्ट आ सकता है. इसके अलावा शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी सहित कई प्रस्ताव धामी कैबिनेट की बैठक में आ सकते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!