साथियों के साथ मिलकर विदेश में रह रही महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व उसकी भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर की थी धोखाधड़ी
श्याम टाइम्स देहरादूनl कोतवाली डालनवाला पर श्रीमती रक्षा सिन्हा पत्नी नरेन्द्र नाथ सिन्हा निवासी राजपुर रोड आर्य नगर देहरादून द्वारा पुलिस अधिकारियों को जानकारी देने के बाद अभियोग पंजीकृत करते हुए बताया था कि अमित मैगी व उसके अन्य साथियों द्वारा उनका फर्जी मृत्यू प्रमाण पत्र बनाते हुए उनकी भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि का बैनामा अपने नाम पर कराते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने के संबंध में दी गयी। जिस पर 23 नवंबर 2018 को कोतवाली डालनवाला पर धारा-420/465/466/467/467/471/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। धोखाधड़ी में संलिप्त 03 आरोपियों राजीव देओल, कुलदीप सिंह तथा विनय बिश्नोई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनसे पूछताछ के आधार पर प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।
वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों व वांछित/ इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस द्वारा प्रकाश में आये एक अन्य फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से भी धोखाधड़ी के आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा मेरठ उत्तर प्रदेश से सोमवार 1 जून को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह निवासी- ग्राम सरस्वा थाना दौराला जिला मेरठ हाल निवासी- म0नं0 78 उदयपार्क कालोनी फेस 2 थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ को जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।