श्याम टाइम्स देहरादून/ उत्तरकाशी l जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित वुडनकॉल क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान जारी है। सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल पहुंची है।
अभियान के दौरान अब तक 05 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आर्मी हेलीपैड हर्षिल पहुंचाया गया है। क्षेत्र में रेस्क्यू एवं रेकी अभियान लगातार जारी है। एसडीआरएफ के कमांडेंट ने जानकारी देते हुए बताएं कि उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीआरएफ के जवान लगातार अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने बताया कि कालिंदी ट्रैक स्थित वुडन कल क्षेत्र में जारी रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने के लिए तथा वहां पर फंसे लोगों को कुशल लाने के लिए एसडीआरएफ की टीम वहां पर रेस्क्यू अभियान कर रही है