श्याम टाइम्स देहरादून /पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम जामरी, पट्टी कंडवालस्यू निवासी अभिनव कुमार सिंह का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिनव कुमार सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दून इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की, जहां उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) गणित में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार और निरंतर मेहनत के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया।
अभिनव के पिता टीकाराम कोटियाल वर्तमान में खंड विकास अधिकारी (BDO), थलीसैंण के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती अंजू देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाध्यापिका के पद पर सेवाएं दे रही हैं। दोनों ने अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को हमेशा प्राथमिकता दी।
परिवार में शिक्षा और मेहनत की परंपरा का एक और उदाहरण उनकी बहन हैं, जो वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
अभिनव कुमार सिंह के नायब तहसीलदार पद पर चयन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।