National : Ahmedabad Plane Crash की दर्दनाक तस्वीरें और वीडियोज आई सामने, दहल जाएगा दिल – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Ahmedabad Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इस प्लेन में सवार ज्यादातर लोगों के मरने की आंशका जताई जा रही है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत(ahmedabad plane crash casualties) हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से ये खबर दी है। ऐसे में लगातार इस दर्दनाक हादसे की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

gujrat-plane-crash-ahmedabad-update-

Ahmedabad Plane Crash की दर्दनाक तस्वीरें और वीडियोज आई सामने

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जिन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी।
चारों ओर आग की लपटें, जलता मलबा और चीख-पुकार ने पूरे मंजर को खौफनाक बना दिया है।

कई लोगों के आग में बुरी तरह झुलसे होने की भी वीडियोज सामने आई है। जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। इन दृश्यों को देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। ये हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं एक बड़ी त्रासदी है।

सभी 242 यात्रियों की मौत Ahmedabad Plane Crash all 242 Dead

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन रवाना हो रही थी। इसमें 242 लोग सवार थे। जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस प्लेन में 230 यात्री सवार और बाकी बचे 12 क्रू मेंबर्स थे।

हादसे से बरामद हुए शव इतने ज्यादा झुलसे हुए है कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। उनकी पहचान DNA टेस्ट से ही संभव हो सकती है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से ये जानकारी दी है कि इसमें सवार सभी 242 लोगों all 242 died) की मौत हो गई है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!