Big News : दुखद!, Ahmedabad Plane Crash में सभी 242 यात्रियों की मौत, आग में झुलसे शवों की पहचान मुश्किल – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Ahmedabad Plane Crash all 242 Dead: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इस प्लेन में सवार ज्यादातर लोगों के मरने की आंशका जताई जा रही है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से ये खबर दी है।

सभी 242 यात्रियों की मौत Ahmedabad Plane Crash all 242 Dead

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन रवाना हो रही थी। इसमें 242 लोग सवार थे। जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस प्लेन में 230 यात्री सवार और बाकी बचे 12 क्रू मेंबर्स थे।

हादसे से बरामद हुए शव इतने ज्यादा झुलसे हुए है कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। उनकी पहचान DNA टेस्ट से ही संभव हो सकती है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से ये जानकारी दी है कि इसमें सवार सभी 242 लोगों(ahmedabad plane crash all 242 died) की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash में पूर्व CM Vijay Rupani का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन Former CM Vijay Rupani

इस प्लेन में खबर आ रही थी कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Former CM Vijay Rupani) भी सवार थे। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे। ऐसे में अब खबर आ रही है कि वो अब नहीं बच पाए। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट की थी। हालांकि बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई। हालांकि कई सूत्रों का दावा है कि हादसे में वो विमान में सवार थे और नहीं बच सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!