रायपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 12 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

पकड़े गए दोनों लुटेरे के कब्जे से घटना में लूटी गई सम्पत्ति बरामद

रायपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को घर मे बंधक बनाकर दिया था लूट की घटना को अंजाम

गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी बुजुर्ग महिला के मौहल्ले का है रहने वाला, जिसे बुजुर्ग महिला के घर में अकेले रहने की थी जानकारी

दोनो आरोपी खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर घुसे थे महिला के घर में

श्याम टाइम्स देहरादून lश्रीमती गीता काला पत्नी श्री अनिल काला निवासी गढवाली कालोनी रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि  विगत दिवस 19 जुलाई की अपरान्ह लगभग दो से 2:30 बजे के उनकी माता श्रीमती भुवनेश्वरी देवी निवासी गढवाली कालोनी गली न0 03 अपने घर में अकेली थी, उसी समय 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में आकर अपने आप को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए जबरन उनके घर के अन्दर घुसकर उनकी माता के साथ मारपीट कर उनकी माता जी के कुण्डल, अंगूठी, 03 हजार नगद व मोबाइल फोन लूट कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना में शामिल 02 संदिग्धों की फुटेज प्राप्त हुई, प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस टीम द्वारा  पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये आरोपियों के हुलिये से प्राप्त फुटेजों का मिलान कराया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों से रायपुर पुलिस ने 20 जुलाई  को रायपुर के जंगलों से घटना को अजांम देने वाले दोनों आरोपियों सागर सिंह तथा अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटी गयी शत प्रतिशत सम्पत्ति (कान के सोने के कुण्डल, अंगूठी, तीन हजार रूपये नगद व मोबाइल फोन) बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश जय बलूनी ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर पुलिस द्वारा की गई तो पकड़े गए दोनों आरोपियों ने द्वारा बताया कि वह दोनों प्लम्बर का काम करते हैं तथा नशे के आदी हैं, पुलिस द्वारा पकड़ा गया एक आरोपी सागर पीडित बुजुर्ग महिला के मौहल्ले में ही रहता है तथा उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती हैं, जिस कारण उसकेे द्वारा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने साथी अंकित के साथ मिलकर घर में लूट की योजना बनाई। योजना के मुताबिक दोनो आरोपी नगर निगम के कर्मचारी बनकर सफाई व्यवस्था चैक करने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसे तथा बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद दोनो आरोपियों को लूट के माल को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!