बरसाती पानी के तेज बहाव में बहाने के कारण दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सन्नाटा छाया

क्लेमेंट टाउन के दुर्गा मंदिर नई बस्ती के समीप घटित हुआ दर्दनाक हादसा

श्याम टाइम्स देहरादून l 30 जुलाई गुरुवार को समय करीब 4:30  बजे राजेश मित्तल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंटाउन देहरादून द्वारा थाने पर सूचना दी की दुर्गा मंदिर नई बस्ती क्लेमेंट टाउन में 02 बच्चिया उनके मकान के पास से बहने वाले नाले में तेज बहाव मे बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों द्वारा पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही दोनों बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाल दिया गया था। दोनों बच्चियों की डूबने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

घटना के समय मौके पर मौजूद क्षेत्र के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बच्चियों की माता रीना कुमारी पत्नी रुदल सदा निवासी ग्राम छोटम पिपरा थाना चौथन जिला खगड़िया बिहार हाल निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती थाना क्लेमेंटटाउन द्वारा बताया गया कि उनकी दोनों बेटियां लक्ष्मी कुमारी उम्र 7 वर्ष व सोनाक्षी कुमारी उम्र 3 वर्ष दोपहर के समय घर के बाहर नाले में नहाने गई थी तथा नाले में तेज पानी आने के कारण वह बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फस गई, जब मैंने कुछ समय पश्चात उनकी खोजबीन की तो मेरी बड़ी पुत्री की टांगे रैंप के नीचे दिखाई दी, तब हमने लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला, पर तब तक उन दोनों की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी।

रीना कुमारी द्वारा  मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों में कर्मचारियों को बताया कि वह तथा उनके पति नई बस्ती में किराए में रहते हैं व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उनके पति किसी काम से अपने गांव बिहार गए हुए हैं, जिन्हें जानकारी दे दी गई है। आस पास के लोगों से पूछताछ में भी उनके द्वारा दोनों बच्चों की मृत्यु पानी के नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फसने व डूबने से होना होना बताया गया। पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों के शवो का पंचायतनामा भरकर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!