श्याम टाइम्स देहरादून 

मसूरी। एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की आपदा प्रबंधन एवं त्वरित रेस्क्यू क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज 19 नवंबर गुरुवार को मसूरी में एसडीआरएफ की एक नई पोस्ट का उद्घाटन सी नायक अर्पण यदुवंशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सेनानायक ने पोस्ट पर तैनात जवानों के लिए उपलब्ध आवासीय, मूलभूत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही सेनानायक ने आपातकालीन परिस्थितियों में एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से रेस्क्यू अभियानों के दौरान टीम के रिस्पॉन्स टाइम का भी जायजा लिया। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा अथवा आपातकालीन सूचना पर न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं समन्वित ढंग से राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।
सेनानायक ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर एसडीआरएफ की तैनाती का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा जनसुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना है। मसूरी में नई पोस्ट की स्थापना से क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान एसडीआरएफ की पहुंच एवं प्रतिक्रिया क्षमता में और सुधार होगा।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, उपनिरीक्षक गब्बर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।