50 वें दिन भी जारी रहा एलटी शिक्षकों का धरना
श्याम टाइम्स देहरादून:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को पूरी करवाने के लिए 50 दिनों से माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर धरना दे रहे एलटी शिक्षकों का आज 50 दिन रहा इस दौरान तेज बारिश भी धरना दे रहे शिक्षकों के हौसलों को हिला न नहीं सकीl इस दौरान एंटी शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहे शिक्षकों ने अपने बुलंद हौसलों को बरकरार रखा शिक्षा निदेशालय देहरादून में शीघ्र नियुक्ति की मांग के लिए विगत 50 दिनों से धरने पर जुटे चयनित सहायक शिक्षक आज तेज बारिश की फुहारों में भी छाता खोलकर धरने पर जुटे रहे।

प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों ने बताया कि 4 माह पूर्व चयन आयोग से उनकी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्तुति हो चुकी है लेकिन सरकार के उदासीन रवैए के कारण अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि चयन आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र पर प्रदान नहीं किए गए l अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गंभीरता दिखाए एवं तीन और पांच जून को माननीय उच्च न्यायालय में ठोस पैरवी करते हुए भर्ती प्रक्रिया बहाल कराकर चयनितों को शीघ्र नियुक्ति दे। अन्यथा वह आमरण अनशन के लिए भी तैयार हैं। इस दौरान वहां माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखंड महानिदेशालय पर धरना दे रहे एलटी शिक्षकों में जगदीश रावत,अजयजोशी,विमल,विनीता,ऋद्धि,सपना,ममता,विकाश मिश्रा,अनित,अतुल,जुबिन,नितिन,गौरव,संदीप,बलदेव सहित काफी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।