वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर की दोपहर 12:00 से शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने तथा शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से निकलने के कारण कई स्थानों के रूट को डायवर्ट किया गया है उन्होंने बताया कि
शोभा यात्रा का रूटः-
देहरादून l गुरूनानक ग्राउण्ड रेस कोर्स- रेस कोर्स चौक -प्रिन्स चौक- रेलवे स्टेशन (आढत बाजार) – दर्शनी गेट कोतवाली नगर के सामने से कालिका मन्दिर रोड – प्रभात डेरी खुडबुडा (तिलक रोड) – झण्डा बाजार सहारनपुर चौक – गुरूद्वारा सिंह सभा आढत बाजार -प्रिन्स चौक-त्यागी रोड – रेस्ट कैम्प चौक गुरुनानक ग्राउण्ड रेस कोर्स में समाप्त
शोभायात्रा दोपहर 12.00 बजे से होगी प्रारम्भ
देहरादून l शोभा यात्रा के गुरूनानक ग्राउण्ड रेस कोर्स से प्रस्थान करने पर बन्नू स्कूल चौक से रेसकोर्स चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को चन्दर नगर / गुरूनानक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। साथ ही रेस कोर्स चौक से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सीएमआई आराघर होते हुये भेजा जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के रेसकोर्स चौक पहुँचने पर ट्रैफिक को सीएमआई चौक से सुभाष रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पास करने पर सहारनपुर रोड से आने वाले ट्रैफिक को पटेलनगर मण्डी, लालपुल, बल्लीवाला चौक एवं रेलवे स्टेशन से आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।
> शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पास करने पर सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रेसकोर्स, धर्मपुर चौक, माता मन्दिर रोड से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के रेलवे स्टेशन गेट पहुँचने पर सहारनपुर चौक को आने वाले ट्रैफिक को पटेलनगर मण्डी से जीएमएस रोड की ओर भेजा जायेगा, साथ ही बल्लीवाला की ओर से सहारनपुर चौक आने वाले ट्रैफिक को बल्लूपुर चौक / आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा।
> शोभा यात्रा का पिछला हिस्सा दर्शनी गेट पास करने पर सभी डायवर्ट स्थानो से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के बिन्दाल से तिलक रोड पहुँचने पर बिन्दाल चौक से तिलक रोड जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर होते हुये भेजा जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के सहारनपुर पहुँचने पर बल्लीवाला, पटेलनगर मण्डी लालपुल मातावाला से आवश्कतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पास करने पर प्रिन्स चौक से त्यागी रोड जाने ट्रैफिक को हरिद्वार रोड होते हुये भेजा जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पास करने पर पटेलनगर मण्डी, लालपुल, बल्लीवाला चौक, से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के अम्बर पैलेस तिराहा पहुँचने पर बन्नु स्कूल चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रेस कोर्स होते हुये भेजा जायेगा।
➤ शोभा यात्रा के गुरूद्वारा ग्राउण्ड पहुँचने पर सभी डायवर्ट स्थानो से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
डायवर्ट/ बैरियर प्वांइट
मातावाला बाग, लालपुल, पटेलनगर मण्डी, रेलवे स्टेशन, प्रिन्स चौक, बल्लीवाला चौक बन्नू स्कूल,सीएमआई चौक, रेसकोर्स चौक, तहसील चौक
आमजन से अपील है कि समय 12:00 बजे से शोभा यात्रा/ कार्यक्रम समाप्ति तक उक्त रुट का प्रयोग कम से कम करें तथा उक्त शोभा यात्रा के दृष्टिगत दोपहिया वाहनों का अधिक से अधिक प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें।|