Sports : BCCI अध्यक्ष बनने पर Rajeev Shukla की कितनी है सैलरी? जानें यहां – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

BCCI President Salary: 19 जुलाई, 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद इस पद को राजीव शुक्ला(Rajeev Shukla) संभालेंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर वो तब तक रहेंगे जब तक बोर्ड को उसका नया अध्यक्ष नहीं मिल जाता।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इस बार राजीव शुक्ला को बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर चुना जा सकता हैं। काफी समय से वो क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वो भारतीय टीम के सभी मैचों में नजर भी आते हैं। मेंबर्स और खिलाड़ियों के साथ ही उनके अच्छे संबंध हैं।

राजीव शुक्ला को मिलेगी कितनी सैलरी? BCCI President Salary Rajeev Shukla

अध्यक्ष का पद एक हाई प्रोफाइल पोजिशन है। लेकिन इसके बाद भी इसकी कोई निर्धारित सैलेरी नहीं होती है। इस पद पर बैठे व्यक्ति को कई तरह के रीइंबर्समेंट और भत्ते मिलते हैं। जिसमें ट्रेवल एक्सपेंस से लेकर ऑफिशियल ड्यूटी आदि कामों के लिए बोर्ड पैसा देती है। बोर्ड ही इंटरनेशनल मीटिंग में और बाकी सभी प्रशासनिक कामों के लिए अध्यक्ष को पैसे देता है।

BCCI अध्यक्ष की पावर

बोर्ड के अध्यक्ष के लिए सैलरी से ज्यादा जरूरी पावर और पोजिशन होती है। अध्यक्ष को कई पावरफुल बिजनेस लीडर्स, पॉलिटिकल फिगर्स और इंटरनेशनल स्पोर्ट एडमिनिस ट्रेटर्स के साथ अच्छे रिलेशन रखने होते हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष का बनाया हुआ ये नेटवर्क बोर्ड को भविष्य में कई बिजनेस वेंचर्स में मदद कर सकता है. वहीं पॉलिटिकल लीडर्स के साथ अच्छे संबंध से राजनीतिक रूप से भी मदद मिलती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!