Big News : आज नहीं होगा IPL 2025 Final ? अब इस दिन खेला जाएगा RCB Vs PBKS के बीच मुकाबला! – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

IPL 2025 Final RCB vs PBKS पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 का फाइनल( IPL 2025 Final) मुकाबला खेला जाना है। ये टीमों के लिए सिर्फ एक फाइनल नहीं बल्कि बरसों की मेहनत का आखिरी पड़ाव है। आज शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों आमने-सामने होंगे। लेकिन इस महामुकाबले(RCB vs PBKS) के बीच मौसम का रोल भी बड़ा होने वाला है।

अहमदाबाद के आसमान में सुबह से ही बादल डेरा जमाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 3 जून की शाम बारिश की 50 से 75 प्रतिशत तक संभावना है। यानी खेल शुरू होने से लेकर खत्म होने तक बारिश कभी भी खलल डाल सकती है। कहा जा रहा है कि आज आईपीएल का फाइनल मुकाबला रद्द भी हो सकता है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि अगर बारिश की वजह से आज का मैच नहीं हो पाया तो क्या होगा?

आज RCB vs PBKS के बीच नहीं खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल?

फैंस को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि बीसीसीआई ने पहले से ही इसके लिए इंतज़ाम कर रखा है। अगर 3 जून को मुकाबला नहीं हो पाया तो इसे सीधे 4 जून को शिफ्ट कर दिया जाएगा। यानी बारिश से पूरा दिन भी धुल जाए तब भी आईपीएल को अपना फाइनल ज़रूर मिलेगा।

एक्स्ट्रा टाइम का ऑप्शन भी है

इसके अलावा अगर बारिश थोड़ी देर के लिए होती है और फिर रुक जाती है तो मैच को कराने की पूरी कोशिश होगी। आज के दिन के लिए दो घंटे का एक्स्ट्रा टाइम रखा गया है। यानी रात 7:30 बजे मैच शुरू होना है। लेकिन अगर 9:30 या 9:45 तक भी हालात सुधरते हैं तो मुकाबला शुरू किया जा सकता है।

कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। भारी बारिश के बावजूद खेल हुआ और ओवर में कोई कटौती भी नहीं की गई थी। मतलब साफ है बारिश चाहे जितनी हो इस बार IPL को उसका विजेता ज़रूर मिलेगा। चाहें आज, या फिर कल। अब देखना ये है कि ट्रॉफी पर आख़िरकार किसका नाम लिखा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!