एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की गिरफ्त में आया 25 हजार रूप्ये का ईनामी भू- माफिया

वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने तथा राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी की थी

विशाल के खिलाफ  उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में गैंगस्टर सहित पंजीकृत हैं 02 दर्जन मुकदमे , पिस्टल  बरामद

बदमाशों के लिए कॉल बने मित्र पुलिस के जांबाज दरोगा पीडी भट्ट

श्याम टाइम्स देहरादून l विगत दिवस 22 जून को मल जिंदल निवासी लक्ष्मण चौक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर  अभियोग पंजीकृत करते हुए बताया गया कि विशाल कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें राजपुर रोड पर एक संपत्ति दिखाते हुए उसे विक्रय करने के नाम पर उनसे विभिन्न माध्यमों से 06 करोड़ 75 लाख रुपए ले लिये गये तथा ना तो उनके पैसे लौटाए गए और ना ही उक्त संपत्ति की रजिस्ट्री उनके नाम की गई। पूर्व में भी एक वृद्ध एनआरआई महिला द्वारा थाना राजपुर पर अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका ह। राजपुर पुलिस ने धारा: 420/406/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के संबंध में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमदर सिंह डोभाल ने राजपुर थाना अध्यक्ष पीढ़ी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए l

एनआरआई महिला तथा एक अन्य के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ नाम जड़ उपयोग पंजीकृत हो जाने के बाद पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की गई तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर और शामली की पुलिस से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि नामजादा आरोपी  विशाल कुमार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में गैंगस्टर व धोखाधड़ी के 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा आरोपी कई अभियोगों में वांछित चल रहा है।

एनआरआई महिला और मुकदमे के एक अन्यवादी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी के लगातार फरार चलने के कारण उक्त मुकदमे में  विशाल कुमार के विरुद्ध  न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया। इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी   निगरानी करते हुए उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप विगत दिवस 22 जून  आईटी पार्क क्षेत्र से चैकिंग के दौरान  विशाल कुमार को तपोवन रोड निकट आईटी पार्क चौक से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस द्वारा की रफ्तार किए गए इनामी भू माफिया द्वारा प्रयुक्त की जा रही क्रेटा कार को सीज किया गया व उसके वाहन की तलाशी ली गई तो कर के अंदर से  से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इनामी भूमिया के विरूद्ध 3/ 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में पकड़े गए इनामी बदमाश का नाम

देहरादून l विशाल कुमार पुत्र स्व० श्री मांगेराम निवासी शांति नगर भोपा रोड कूकड़ा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 46 वर्ष ।

जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज इनामी बदमाश विशाल कुमार पर

देहरादूनl मु0अ0स0 131/1998 धारा 394 भादवि थाना काँधला जनपद शामली। मु0अ0स0 निल/1998 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना कॉथला जनपद शामली।मु0अ0स0 132/1998 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कौंधला जनपद शामली।  मु0अ0स0 1905/2018 धारा 411,414,482 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद।  मु0अ0स0 188/2019 धारा 60,63 आबकारी अधिनियम व 272,273, भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर। मु0अ0स0 516/2007 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर।  मुु0अ0स0 720/2009 धारा 110 सीआरपीसी थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।  मु0अ0स0 033/2008 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर। मु0अ0स0 258/2018 थारा 110 सीआरपीसी थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर। मु0अ0स0 1409/2008 धारा 420 आदवि व 41/102 सीआरपीसी व 411 आदवि थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर।  मु0अ0स0 188/2019 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 272, 273 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर। मु0अ0स0 422/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।  मु0अ0स0 469/2019 धारा 420,465,468,471,414 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मु॰नगर।  मु0अ0स0 600/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद मु०नगर। मुु0अ0स0 560/2019 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर। मु0अ0स0 388/2020 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर। मु0अ0स0 389/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर। मु0अ0स0 427/2020 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।  मु0अ0स0 281/2023 धारा 420, 467,468,471,120-बी भादवि थाना सिटी कोतवाली देहरादून। मु0अ0स0 351/2021 धारा 120-बी, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर, मु0अ0स0 281/23 धारा 120बी/420/ 467/ 468/ 471 आईपीसी थाना कोतवाली नगर देहरादून, मु0अ0स0 586/23 धारा 2/3 गै0 एक्ट थाना कोतवाली नगर देहरादून,मु0अ0स0 73/23 धारा 120 बी/420 आईपीसी थाना राजपुर देहरादून,मु0अ0सं0 114/2025 धारा 120बी/406/420 आईपीसी थाना राजपुर देहरादूनl

इनामी बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम पुलिस टीम:
देहरादून l पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर,उ0नि0 प्रवीण सैनी,कां0 अमित,कां0 मोहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!