अल्मोड़ा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने दो शव किए बरामद

अल्मोड़ा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने दो शव किए बरामद

श्याम टाइम्स देहरादूनl मंगलवार 23 जून को जनपद अल्मोड़ा के डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बीती रात्रि दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का विवरण निम्नवत हैl

गाड़ी के खाई में गिरने से मौत के आगोश में पहुंचे दोनों व्यक्तियों के नाम
देहरादूनl जीवन चंद्र जोशी, पुत्र पूरन सिंह जोशी, निवासी हल्द्वानी, नाम एवं पता अज्ञात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!