चौकी इंचार्ज शिवपुरी विनोद शर्मा की गाड़ी खाई में गिरी ,मौत

श्याम टाइम्स देहरादूनl मंगलवार 23 जून को प्रातः लगभग 06:55 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला एवं व्यासी पोस्ट की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को स्थानीय पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि खाई में गिरा वाहन चौकी इंचार्ज शिवपुरी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का है। बताया गया कि वह ड्यूटी के दौरान मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा खाई में उतरकर देखा गया कि उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर राफ्ट के माध्यम से फूलचट्टी मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!