एसडीआरएफ द्वारा गंगा नदी में बहे बाबा की तलाश हेतु सर्च अभियान संचालित

श्याम टाइम्स देहरादूनl सोमवार 22 जून को सायंकालीन लगभग 05:00 बजे थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत ब्रह्मपुरी स्थित गोपाल कुटी, भैरंट बाबा आश्रम में रहu रहे एक बाबा के गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह जाने की सूचना डेल्टा कंट्रोल, टिहरी द्वारा एसडीआरएफ को प्राप्त हुई। एसडीआरएफ ढालवाला टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान प्रारम्भ किया।

आश्रम के अन्य सदस्यों ने बताया कि उक्त बाबा काफी समय से आश्रम में रह रहे थे। आज प्रातः गंगा घाट पर स्नान करते समय वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। उनकी पहचान गुलशन पुत्र श्री गोविंद, उम्र 28 वर्ष, निवासी हसनपुर, हरियाणा के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से उक्त आश्रम में रह रहे थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया गया, किन्तु रात्रि होने एवं अंधेरा बढ़ जाने के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। बाबा की तलाश हेतु सर्च अभियान कल पुनः संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!