सहसपुर ट्रेकिंग रूट पर पहाडियों एवं जंगलों के बीच फंसे 10 युवकों के लिए मददगार बनी दून पुलिस

-दून पुलिस ने युवकों का सकुशल रेस्क्यू कर निकाला बाहर
-देर रात्रि पुलिस से मिली तत्काल सहायता पर युवको ने जताया दून पुलिस का आभार
श्याम टाइम्स देहरादून:- विगत गुरुवार की देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम कुछ सूचना मिली कि सहसपुर थाना क्षेत्र की पहाड़ियों मैं ट्रैकिंग पर गए करीब 10 युवक रास्ता भटक गए हैं जो की जंगल में फंसे हुए हैंl
सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने टेकिंग पर गए उनको को बचाने के लिए राहत एवं बचाव सामग्री लेकर जंगल में पहुंचे तथा युवकों की तलाश प्रारंभ की और रास्ता भटक के जंगल में फंसे सभी दसको से कुशल बरामद कर लिया!


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि भादराज में ट्रेकिंग के लिए गए 10 नवयुवक रास्ता भटक गए हैं और वहां पर फंसे हुए हैं l 10 व्यक्ति, जो भदराज ट्रेकिंग पर गये थे, रात में अधेरा होने के कारण अपने ट्रेकिंग रुट से भटक कर जंगल में चले गये है और उन्हें रास्ते का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा तत्काल कोतवाली मे रेस्क्यू टीम गठित कर उक्त व्यक्तियों की तलाश हेतु मय राहत एवं बचाव उपकरणों के भदराज ट्रेकिंग रुट हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कोटी में पहुँचकर वन विभाग के वीट अधिकारी व गाँव के व्यक्तियों का सहयोग लेते हुए रेस्क्यू/सर्च अभियान चलाया गया व देर रात्रि काफ़ी ढूंढ खोज व सकारात्मक प्रयास से भदराज जंगल ट्रेक से 10 व्यक्तियों अपने नाम अभिषेक चौहान पुत्र शिवराम निवासी विकासनगर, उम्र-29- हेमन्त पुत्र मदन गोपाल निवासी श्यामपुर प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-26 वर्ष, प्रिन्स पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर, उम्र-18 वर्ष, शिवम पुत्र सुनील प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र-18 वर्ष, अर्चित पुत्र राजेश निवासी स्पेशल विंग, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-18 वर्ष, सक्षम घई पुत्र हरीश घई निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-23 वर्ष, मंयक राय पुत्र मनोज राय निवासी मिठ्ठी बैरी, प्रेमनगर, देहरादून उम्र-19 वर्ष, शिवाशु पुत्र सन्तोष निवासी उपरोक्त उम्र-18 वर्ष, हर्षित पुत्र सन्तोष निवासी उपरोक्त उम्र-16 वर्ष, उज्जवल पुत्र प्रवेश निवासी प्रेमनगर देहरादून उम्र-18 बताएं l
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा को देर रात्रि में काफी कठिनाई व परिश्रम के द्वारा कोटी गाँव से लगभग 03 किलोमीटर ऊपर जंगल में सर्च अभियान के दौरान सकुशल रेस्क्यू करते हुये निकाला गया तथा सभी युवको को उनके गनत्वय को भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!