युवती की नृशंस हत्या में अल्प समय मे आरोपी को किया चार्जशीट

-35 गवाहों को सम्मिलित किया गया चार्जशीट में

-न्याय के द्वार पर फास्ट ट्रैक में केस ट्रायल के लिए देहरादून पुलिस करेगी पैरवी
-नृशंस हत्याकांड पर त्वरित कार्यवाही के लिए एसएसपी देहरादून ने गठित की थी एसआईटी

देहरादूनl विगत 2 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई युवती की हत्या में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त आकाश पुत्र कोमल राम निवासी-मन्नू गंज खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली नगर देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत विवेचना तथा घटना से जुडे भौतिक, इलेक्ट्रानिक व अन्य साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से तत्काल संकलन कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया था।
एसआईटी द्वारा मुकदमे में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेजों को खंगाल गया तथा घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों को एकत्र किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया की हत्या करने के आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में लिया गया था और आरोपी के आने व जाने वाले स्थान का चार्ट तैयार कर घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों व घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण गवाहों के तत्काल बयान अंकित किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त किए गए चापड, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गये कपड़ो, जूतों तथा हेलमेट को, जिसमे मृतका का खून लगा था व मृतका के कपड़ो को परिक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा।


अजय सिंह ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल के माध्यम से करवाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चश्मदीदों के बयानों, घटनास्थल से प्राप्त किये गये भौतिकफारेंसिक साक्ष्यों को ई-साक्ष्य के माध्यम से विवेेचना में समावेश करते हुए मात्र 03 दिनों में एसआईटी द्वारा लगातार विवचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर 35 गवाहों को सम्मिलित करते हुए हत्या करने के आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त जघन्य हत्याकांड की रिसेट रियल श्रेणी में कोर्ट में जिरह करते हुए अभियुक्त को कठोरतम सजा के लिए न्यायालय में पैरवी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!