रेस्टोरेंट के नाम पर की धोखाधड़ी, एसएसपी में दी तहरीर

देहरादून। रेस्टोरेंट एव लॉंज किराए पर दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ितों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। खुड़बुड़ा मौहल्ला निवासी पूनम अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि लक्ष्य ढींगरा द्वारा मेरे पुत्र यश को वैभव सोनकर से मिलवाया गया जो कि उक्त दुकान का पूर्व किरायेदार है। मेरा पुत्र लक्ष्य दीगरा और वैभव सोनकर के झांसे में आ गया और विपक्षीगण द्वारा मिलीभगत करते हुए मेरे पुत्र से 2,20,000/- रूपये की धेखाधड़ी कर ली गयी है और मेरे पुत्र को उक्त टोट कैफे एण्ड लॉज कर रेन्ट एग्रीमेन्ट नहीं दिया है और वैभव सोनकर आये दिन मेरे पुत्र से और पैसे की मांग कर रहा है और कहता है कि अगर तूने पैसे नहीं दिये तो मैं तेरा लॉज बन्द करवा दूंगा।

महोदय मुझे और मेरे पुत्र को वैभव सोनकर से जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है। मेरे पुत्र को उक्त रेस्टोरेन्ट में सामान भी मुहैया नहीं कराया गया है। अतः महोदय से प्रार्थना है कि वैभव सोनकर और राज मल्होत्रा के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!