दो नशा तस्करों को गिरप्तार कर एसटीएफ ने 86 लाख रूपये कि ड्रग्स की बरामद

श्याम टाइम्स देहरादून l  राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत ड्रग्स माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 लख रुपए की ड्रग्स बरामद की है
नशा तस्करों के पकड़े जाने के संबंध में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया की एसटीएफ टीम द्वारा थाना नेहरू कालोनी पुलिस के साथ मिलकर जोगीवाला बैरियर पर  संयुक्त चैकिंग में एएनटीएफ टीम द्वारा एक आरोपी आसिफ कुरैशी कुरैशी पुत्र रईस कुरैशी निवासी मोहल्ला कस्सावान थाना फरीदपुर जिला बरेली को गिरप्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में हीरोईन को बरामद की l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए ड्रग्स माफिया से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसके पास से बरामद ड्रग्स बरेली के ड्रग्स डीलर से खरीदकर देहरादून लाई गई थीlउन्होंने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए पता है कि अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रूपये ईनाम की घोषण की गयी है।


वहीं उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में जानकारी देते कुंमायूं क्षेत्र में नियुक्त  एएनटीएफ टीम द्वारा द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र में थाना टनकपुर, चंपावत पुलिस टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए ककराली गेट टनकपुर से एक चरस तस्कर दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 03, नवाब गंज, आदर्श नगर थाना नवाब गंज जिला बरेली, गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से कुल 01 किलो 208 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से जानकारी की गई तो तो उसने बताया कि उसे बरामद चर्च में बरेली से खरीद कर लाया था जो कि मैदानी इलाकों में बेची जानी थी पकड़े गए दोनों नशा तस्करों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!