एसटीएफ  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स  उधम सिंह नगर के  थाना खटीमा  से करीब 42 लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्ता

🔶.    *STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना खटीमा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की।
श्याम टाइम्स देहरादून lमुख्यमंत्री  के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह व सीओ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहनिया-कुटरी बाईपास पर बने स्टोन क्रेशर के पास सुजिया गाँव की ओर जाने वाली सड़क से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन नानकमत्ता के हैरी नामक व्यक्ति से लेकर आया है तथा जिसको वह खटीमा क्षेत्र में छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है।
STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसटीएफ  नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!