श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF  किया गया  रेस्क्यू

 

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF  किया गया  रेस्क्यू लिनचोली पर नियुक्त उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को DCR रुद्रप्रयाग के माध्यम से समय 09:25 बजे सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर एक महिला बड़ी लिनचोली के पास फंसी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, वीरा पवार, उम्र 53 वर्ष, निवासी बांद्रा, मुम्बई, जो श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर थीं, बड़ी लिनचोली से आगे घोड़ों की आवाजाही और धक्कों के भय से शॉर्टकट मार्ग से जंगल की ओर चली गईं। भ्रमवश वे मुख्य मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में चली गईं, जहां अत्यधिक थकावट के कारण वे चलने में असमर्थ हो गईं।

SDRF टीम द्वारा जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर उक्त महिला को तलाशा गया और आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए सकुशल मुख्य पैदल मार्ग तक लाया गया जिसके उपरांत SDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए महिला कुशलतापूर्वक पुनः श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई।
*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. SI जितेंद्र सिंह
2. कांस्टेबल राजीव बिष्ट
3. का0 नागेंद्र सिंह
4. पैरामेडिक्स विजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!