बंद मकान में चोरी की वारदात को अजांम देने वाले दो चोर गिरफ्तार

पकड़े गए चोरों के कब्जे से 01 लाख 85 हजार बरामद 
श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 3 दिन पूर्व मौ0 अनीश पुत्र रहमतुल्ला, निवासी पंजाबी काँलोनी, पटेलनगर यह मकान से लाखों रुपए की नगदी में अन्य सामान चोरी करने के मामले में पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए  बरामद किए l


घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा घटना के मैं शामिल चोरों को गिरफ्तार करने के लिए प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले  निसार पुत्र अनवर – नासिर पुत्र कमरुद्दीन को शनिवार  आशीमा बिहार गेट सहारनपुर रोड निकट फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किये गए कुल 1,85,000/- रुपये बरामद हुए।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।  उक्त घटना में अभियुक्तों द्वारा घर से 02 लाख रुपये की नगदी चोरी थी, जिसमें से कुछ पैसे अभियुक्तों द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए खर्च कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!