एसएसपी  के निर्देशन में शैक्षणिक संस्थानों   (यूनिवर्सिटी, स्कूल-कॉलेज) के पास तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी विक्रय करने वालों पर झाझरा पुलिस ने कसा शिकंजा

शैक्षणिक संस्थानों के पास तम्बाकू, गुटखा सिगरेट , बीड़ी वितरण विनियमन अधिनियम, 2003″) में किया गया चालान, हटायी गई सामग्री
-सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान करने वाले 40 लोगों का किया कोटपा में चालान,वसूला गया 10,400/- रुपये का जुर्माना
श्याम टाइम्स देहरादून l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।


निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधोली, पोधा, नंदा की चौकी, झाझरा , सुधोवाला , प्रेमनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों के समीप गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तम्बाकू आदि बेचने वाले 12 दुकानदारों के विरुद्ध  कोटपा के अंतर्गत चालान किया गया दुकान से गुटका बीड़ी सिगरेट तंबाकू को हटाया गया तथा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते पाए गए 40 व्यक्तियों के विरुद्ध भी कोटपा  के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। सभी से 10,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान निरंतर जारी है।
हरीश पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर बीड़ी सिगरेट पीने और तंबाकू का सेवन करने वालों पर पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखेगी इतना ही नहीं स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटिययों के आसपास बीड़ी सिगरेट बेचने और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!