सेलाकुई क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल चोरी की घटना का  पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

-अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक देसी तमंचा 315 बोर बरामद
-किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे थे अभियुक्त, दून पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी
श्याम टाइम्स देहरादून l सेलाकुई क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाने वाले दो वाहन चोरों को आखिरकार से अलग कोई थाना अध्यक्ष पीढ़ी भट्ट के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लियाl
सेलाकुई थाने पर अभियोग पंजीकृत करते हुए विकास सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी सेलाकुई ने बताया कि चोरों के द्वारा सेलाकुई स्थित उनके गोदाम के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।


घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, संदिग्धों के प्राप्त हुलिये से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।  साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में गिरफ्त में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 18-07-25 को गन्ना कांटा सेलाकुई के पास से दो अभियुक्तों 1- गौरव व 2- अक्षय को चोरी की मोटर साइकिल एमपी-05-एमएक्स-6336 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों वाहन चोरों ने  बताया  कि वे  नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने पकड़े गए दोनों वाहन चोरों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!