♦️ उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चंडीगढ़ से लाई जा रही थी शराब
♦️ कोतवाली विकास नगर एवं थाना सहसपुर के साथ कार्रवाई की
श्याम टाइम्स, देहरादूनl एसटीएफ टीम द्वारा कोतवाली विकास नगर और सैदपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर शराब माफिया के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए लाई जा रही चंडीगढ़ ब्रांड की विदेशी शराब का जखीरा बरामद बरामद कर तीन शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैl
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा अपने मातहत सभी अधिकारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी कर्म एसटीएफ को भी विभिन्न प्रकार के अपराधों एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखे जाने एवं उन पर कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड में होने जा रहे हैं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़ से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में किए जाने की संभावना है, जिसके एसटीएफ की एक टीम को इस पर सूचना एकत्रित कर कड़ी कार्रवाई किए जाने के बारे में बताया गया था। जिसके फलस्वरुप शनिवार प्रातः कुल्हाल बैरियर थाना विकासनगर पर एसटीएफ टीम द्वारा थाना विकासनगर की पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी नंबर HR 61E 0364 को रोककर चेक किया गया तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की l जिससे दो अभियुक्त रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा एवं आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए शराब माफिया के कब्जे से बरामद पिकअप वाहन से 202 पेटी चंडीगढ़ हरियाणा मार्का शराब बरामद* हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि फतेहपुर,धर्मावाला थाना सहसपुर के निवासी विजयपाल के यहां उसने अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ हैऔर वही से वो इस शराब की सप्लाई देहरादून क्षेत्र के अन्य जगहों पर करता है। पकड़ी गई शराब को भी ये लोग विजयपाल को ही देने जा रहे थे। जिस पर एसटीएफ टीम द्वारा थाना सहसपुर पुलिस से संपर्क कर चौकी इंचार्ज धर्मावाला एवं चोकिंग चार्ज हरबर्टपुर को साथ लेकर विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ हरियाणा मार्का बरामद हुई है। उपरोक्त दोनों स्थलों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा मार्क बरामद की गई है l