कालसी पुलिस और एसडीआरएफ नियमों के पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू
श्याम टाइम्स देहरादून :- गुरुवार की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना मिली कि जज रेट के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ को सूचित कर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा कालसी थाने को वायरलेस के माध्यम से सूचना दी गई थी जज रेट के पास एक गाड़ी जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है आसपास के लोगों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है l सूचना मिलते ही तत्काल कसी थाना अध्यक्ष राहत एवं बचाव सामग्री लेकर पुलिस टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए तथा घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम को पहुंचने के भी कहा गयाl
जज रेट के पास गहरी खाई में गाड़ी के गिर जाने से उसमें फंसे यात्रियों को निकालने के लिए टीआरएफ टीम मौके पर पहुंची तथा उन्होंने स्थानीय पुलिस और क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर रेस क्यों ऑपरेशन चलते हुए खाई में गिरी गाड़ी के अंदर से चार लोगों को बाहर निकाल जिन में से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गईl जज रेट के पास घटनास्थल पर एक फ्रॉनक्स सिग्मा कार यूके 07 एफसी 8467 बताया गया। कलसी थाना अध्यक्ष और एसडीआरएफ टीम के अधिकारियों ने जानकारी दी की गाड़ी के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें बच्चे एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतू विकास नगर अस्पताल भिजवाया गया है।

मौके पर पुलिस तथा एसडीआरएफ अधिकारियों ने मृतक व्यक्तियों के नाम मयंक चौहान पुत्र चमन चौहान निवासी मटियावा, तहसील चकराता, देहरादून मुकेश राणा निवासी कोटी कनासर, चकराता, देहरादून प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी जगतपुर खादर, की पहचान की l कलसी पुलिस ने तीनों मृतक व्यक्तियों की लाशों को को कब्जे में लेकर उन्हें प्रशिक्षण हेतु विकासनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दियाl