जनपद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रात एवं बचाव कार्य किया प्रारंभ
श्याम टाइम्स देहरादून:- रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही यात्रियों से भरी एक बस के गुरुवार प्रातः जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जब एक चारधाम यात्री बस संख्या 08 PA 7444, 31 अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई। यह बस प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को जानकारी मिली थी स्टेट बैंक मोड़ के पास ढोल तीर के निकट तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस जो की रुद्रप्रयाग से होते हुए बद्रीनाथ धाम पहुंच रही थी ढोल तीर स्टेट बैंक मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गईl रुद्रप्रयाग पुलिस अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वहां पर हड़कम मच गयाl
रुद्रप्रयाग पुलिस अधिकारियों द्वारा आनंद-खनन में मामले की जानकारी एसडीआरएफ अधिकारियों को दी गई और स्थानीय पुलिस को रात एवं बचाव सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए इस दौरान एसडीआरएफ अधिकारियों की टीम भी राहत एवं बचाव सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई!

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन इकाई, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। स्टेट बैंक मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी बस में फंसे तीर्थयात्री को निकालने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस के अलावा एसडीआरएफ और अन्य सहयोग की टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया!
औरनदी में समाने से पहले कुछ यात्री बस से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों द्वारा तत्परता से खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग और एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल तीर्थ यात्रियों में 42 वर्षीय दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – 45 वर्षीय हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान 40 वर्षीय ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – 49 वर्षीय अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – 43 वर्षीय भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – 7 वर्ष से बच्ची भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – 10 वर्ष से पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – और 23 वर्षीय बस चालक सुमित कुमार निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार शामिल हैl
एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार तीर्थ यात्रा में जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई उनकी पहचान 42 वर्षीय विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश और 17 वर्षीय. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात के रूप में हुईl
रात एवं बचाव कार्यों में शामिल एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस के बाद जो लोग लापता हो गए उनमें रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान –गौरी Aसोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश –संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान –निवासी उदयपुर, राजस्थान – चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान शामिल हैl
एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी के तेज बहाव, विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं गहराई के कारण कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा एसडीआरएफ के साथ-साथ एनडीआरफ स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस व अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम लापता लोगों को तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रही है।