[ad_1]
Wall Collapsed in Uttarkashi: उत्तराखंड में आज यानी 20 जून को भीषण हादसा हो गया है। उत्तरकाशी में घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में दस महीने की बच्ची और तीन साल का मासूम भी शामिल है।

उत्तरकाशी में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
दरअसल ये मामला राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती का है। जहां पर देर रात एक घर की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में घर में सो रहे गुलाम हुसैन के परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। जिसमें उनकी दस महिने की बच्ची और एक तीन साल के बच्चे की भी मृत्यू हो गई। सूचना मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।
दस माह की बेटी और तीन साल का बेटा शामिल
SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि ये दुर्घटना रात में हुई थी। जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया गया।
मरने वालों की पहचान
26 साल के गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद)
23 साल की श्रीमती रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन)
तीन साल का आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन)
10 माह की सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन)
[ad_2]
Source link