पारिवारिक कलह के चलते नशे में धुत पुत्र ने धारदार हथियार से अपने पिता को उतार था मौत के घाट

राजपुर थाना अध्यक्ष पीढ़ी भट्ट के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने थपथपाई पीढ़ी भट्ट की पीठ
श्याम टाइम्सदेहरादूनl  विगत दिवस 9 नवंबर सोमवार को करीब  7:15 पर  112 के  से सूचना प्राप्त हुई कि नितिन राणा द्वारा अपने पिता मदन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 62 वर्ष को चाकू मार दिया है जिस सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे व घायल अवस्था में मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। दौराने उपचार डॉक्टर द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी नितिन राणा को मौके से हिरासत में लिया गया।

पारिवारिक विवाद के चलते दिया था हत्या की वारदात को अंजाम
देहरादूनl गिरफ्तार आरोपी नितिन राणा द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि

नितिन राणा नशे का आदि है तथा उसका अपने परिजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी नितिन राणा की अपने पिता मृतक मदन सिंह राणा से पारिवारिक कलह के चलते बहस हो गई तथा मृतक आरोपी पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे डांटने लगे। जिससे गुस्से व उत्तेजना में आकर उसने द्वारा घर के किचन में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यू हो गई।

राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी

देहरादूनl राजपुर थाना अध्यक्ष पीढ़ी भट्ट के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए पिता के हत्यारे पुत्र का नाम नितिन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी ग्राम चालंग सहस्त्रधारा रोड देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *