अत्यधिक शराब के सेवन के कारण घर पर गिरने से हुई दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

 

श्याम टाइम्स  देहरादून 10 नवंबर मंगलवार को चोर खाला में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से वसंत विहार पुलिस को मिली तो सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वसंत विहार  अमित शर्मा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे तथा मामले की सूचना मुख्यालय पर मौजूद उच्च अधिकारियों को दीl

और इस पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को थाना अध्यक्ष बसंत विहार अमित शर्मा को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि कर खाना में एक प्लॉट के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है सूचना पर थाना बंसत विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने जब मौके का निरीक्षण किया तो जानकारी मिलेगी अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति की मौत हो गई है तथा उसकी पहचान सलीम अहमद पुत्र स्वर्गीय इदरीस अहमद, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी चोरखाला के रूप में हुई। मृतक पेंटर का कार्य करता था तथा वर्तमान में अपनी बहन के मकान में अकेला रहता था।

उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष वसंत विहार अमित शर्मा द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकार नगर को दी गई सूचना मिलती ही सभी पुलिस अधिकारी बताए गए स्थान पर पहुंचे तथा मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक के साथ पेंटर का कार्य करने वाला व्यक्ति पुलिस को जानकारी देना चाहता है सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने उक्त व्यक्ति को मौके पर बुलाया तो उसने बताया कि वह मृतक पड़े व्यक्ति के साथ पेंटर का काम करता था उसने बताया कि सलीम शराब पीने का आदी था तथा अत्यधिक शराब का सेवन करता रहता था, मृतक के शरीर में कोई भी जाहिरा सघर्ष से आये चोटो के निशान नही मिले, प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन से नशे में गिरकर हुई दुर्घटना के कारण आई चोटो के कारण मृत्यु होने की संभावना जताई गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों तथा उनके द्वारा किए गए निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य संकलित किए गये। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *