Rudraprayag : केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे श्रद्धालु, दो की मौत, तीन घायल – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

केदारनाथ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु पहाड़ी में जा गिरे. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि टीम श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे

हादसा बुधवार करीब साढ़े 11 का बताया जा रहा है. केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु पहाड़ी से गिर गए. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का रेस्क्यू कर गौरीकुंड के लिए रेफर किया है. घायलों में दो पुरुष यात्री और एक महिला शामिल है.

खाई में गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत

हादसा जंगलचट्टी के पास बिजली पोल नंबर 153 के पास का है. जहां कुछ श्रद्धालु अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गए. सूचना मिलते ही मौके पर तैनात DDRF और पुलिस की टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया. रेस्क्यू टीम ने खाई से दो श्रद्धालुओं के शवों को बरामद किया है. जबकि तीन घायलों का रेस्क्यू कर कंडी से गौरीकुंड पहुंचाया.

खाई में गिरा एक श्रद्धालु लापता

रेस्क्यू टीम के अनुसार एक और व्यक्ति के खाई में गिरने की संभावना जताई जा रही है. जिसकी तलाश में अभियान जारी है. घायलों की स्थिति और मृतकों की पहचान की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहाड़ी मार्ग पर फिसलन और दुर्गम रास्ते को संभावित कारण माना जा रहा है. प्रशासन ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!