वैदिक साधन आश्रम तपोवन रायपुर से गुम हुए 03 नाबालिग बच्चे सकुशल हुए बरामद

देहरादून! वैदिक साधन आश्रम तपोवन रायपुर से गुम हुए 03 नाबालिग बच्चे सकुशल हुए बरामदघटना का विवरण – 15.06.2025 को वैदिक साधन आश्रम रायपुर देहरादून के प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र कुमार आर्य ने थाना हाजा पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके आश्रम से 03 नाबालिग बच्चे जिनमें 01 बच्चे की उम्र 13 वर्ष, व 01बच्चे की उम्र 12 वर्ष एक बच्चे की उम्र 09 वर्ष है जो दिनांक 13.06.2025 को वैदिक साधन आश्रम रायपुर देहरादून से बिना बताये कहीं चले गये है । वादी के प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना हाजा पर अन्तर्गत धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक रायपुर द्वारा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों के परिजनों व आस-पास के रहने वाले लोगों से पूछताछ/ आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया । व तीनों नाबालिग के सम्बन्ध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया ,लगातार बच्चों की तलाश के क्रम में आज दिनांक 17.06.2025 को पुलिस टीम को बच्चों के घर जाकर जानकारी मिली कि तीनों नाबालिग बच्चे ट्रेन में बैठकर सकुशल अपने घर मोहाली पहुंच गये है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!