सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए थार बिना नंबर की रेस लगाते हुए अपलोड की थी वीडियो, दो गिरफ्तार

वायरल वीडियों का एसएसपी ने लिया स्वतः संज्ञान, दिये थे कड़ी कार्यवाही के निर्देश
-पुलिस दोनों दो युवकों को हिरासत में लेकर दोनों वाहनों को किया सीज,
श्याम टाइम्स देहरादून:-  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयन मेल 47  आई0डी0 से  काले रंग के थार वाहनों से रैश ड्राइविंग, वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाकर स्टंट ड्राइविंग किये जाने की रीलें लगातार वायरल हो रही थी।  उक्त थार गाड़ी में आगे गाड़ी का नम्बर नहीं था और पीछे लगी नम्बर प्लेट पर गाड़ी का नंबर यूके  07 एफएम 4441  लिखा था। उक्त वायरल रील्स का  एसएसपी अजय सिंह द्वारा जानकारी लेते हुए वाहन के चालक के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।


पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन स्वामी के विषय में जानकारी की गई तो वाहन का जमालुद्दीन पुत्र नूरुद्दीन निवासी 89 मित्र लोक कॉलोनी के नाम पर रजिस्टर्ड होना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बिंदाल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान उक्त वाहन रोककर चैक किया गया, चैकिंग के दौरान चालक अयान से वाहन के कागज मागे गये तो अयान वाहन के सम्बन्ध में कोई कागज व अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नही कर पाया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त उसके साथ ही
चल रही एक अन्य थार जिसमें उसका मित्र चला रहा था, जिसके शीशों पर भी काली फिल्म चढी हुई थी को भी चैक किया गया तो उसके चालक हर्ष द्वारा भी वाहन  के कागज नहीं दिखाने,नियमों का उल्लंघन करने पर उक्त वाहन को भी सीज किया गया।  पूछताछ में अयान द्वारा बताया गया कि हर्ष उसका दोस्त है। अयान तथा हर्ष सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया थाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!